अमेरिकी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने सीरिया के सैकड़ों सशस्त्र लड़ाकों को सऊदी अरब भेजे जाने की खबर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसोसिएटेड प्रेस ने एक सीरियाई अधिकारी के हवाले से बताया है कि दमिश्क और रियाज़ के बीच सैकड़ों सीरियाई लड़ाकों को सऊदी अरब में तैनात करने पर सहमति बनी है।
रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की विशेष सैन्य टुकड़ियों के करीब 600 जवान अगले सप्ताह सऊदी अरब पहुंचेंगे।
सऊदी सरकार ने इस तैनाती के लिए एक शर्त रखी है। इसके तहत भेजे जाने वाले सभी जवान मूल रूप से सीरिया के नागरिक होने चाहिए और उनमें कोई भी विदेशी लड़ाका शामिल नहीं होना चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले जौलानी सरकार के 36 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कमान और ऑपरेशन सेंटर का जायजा लिया तथा युद्ध क्षेत्रों और मोर्चों का भी दौरा किया था।
आपकी टिप्पणी